महेश्वरी समाज के लोगों ने महेश नवमी का पर्व हवन पूजन कर बड़ी धूमधाम से बनाया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

समाज की विधवा महिलाओं को समाज के लोगों द्वारा पेंशन दी गई।

सहसवान।   माहेश्वरी धर्मशाला जहांगीराबाद मैं महेश नवमी पर्व को हवन पूजन कर भगवान शिव भक्त, भगवान महेश और देवी पार्वती की पूजा अर्चना कर समाज की उत्पत्ति पर विचार प्रकट किए गए समाज के जिला अध्यक्ष (यजमान) मुकेश महेश्वरी ने समाज के लोगों को विचार प्रकट करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समाज के गरीब बालिका, बालक जो पढ़ना चाहते हैं उसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करें समाज की गरीब बेटी बेटा की शादी में भी सहयोग करें जिससे समाज में कोई भी अधूरा नहीं रहेगा। कार्यक्रम के अंत में जो लोग समाज के स्वर्ग सिधार गए हैं उनकी आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विष्णु असावा, राष्ट्रीय महासभा सदस्य महेश चंद्र महेश्वरी, मंत्री भावेश चांडक, नरेश चांडक, संतोष गांधी, सुमंत गांधी, डॉक्टर दिनेश, दीपक, नरेश महेश्वरी सौरभ गुप्ता आदि समाज के लोग मौजूद रहे

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!