भारत बंद का दिखा असर, एनआरसी का किया विरोध सड़को पर पसरा रहा सन्नाटा
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। सीएए एनआरसी के विरोध मे जहाँ भारत बन्द को लेकर कई संगठनो ने अपना समर्थन दिया है तो वही बुधवार को बाराबंकी मे भी कई जगहो पर लोगो ने सीएए व एनआरसी के विरोध मे अपनी दुकाने बन्द रखी। शहर के जामा मस्जिद मार्केट, मीना बाजार, पीरबटवान, बेगमगंज इलाके मे दुकाने बन्द थी लेकिन शहर के बहुत से इलाके में दुकाने खुली थी। भारत बन्द का मिलाजुला असर देखने को मिला। वहीं जैदपुर, देवा शरीफ, फतेहपुर मे भी बन्दी का असर देखने को मिला। बन्दी के दौरान पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियो ने भी पूरी तैयारी कर ली थी। जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात थे लेकिन इसके बावजूद दुकानदारो ने अपनी दुकाने बन्द रखी। भारत बन्द का सबसे ज्यादा असर जैदपुर मे देखने को मिला यहाँ पर लोगो ने सीएए व एनआरसी के विरोध मे अपनी अपनी दुकाने बन्द रखी जैदपुर कस्बे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसी तरह दरियाबाद मे भी सीएए व एनआरसी के विरोध मे व्यापारियो ने दुकाने बन्द कर जोरदार विरोध किया। दरियाबाद पुलिस ने अतिसंवेदनशील इलाको मे भारी पुलिस बल तैनात किया। वहीं फतेहपुर मे भी बन्दी का मिलाजुला असर देखने को मिला। इसके अलावा जनपद भर मे भारत बन्द का मिलाजुला असर रहा।
बाक्स
सीएए के खिलाफ बंद रहा कस्बा

त्रिलोकपुर बाराबंकी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विभिन्न संगठनों के भारत बंद एलान के बाद बुधवार सुबह सुढ़ियामऊ कस्बे में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दुकाने बंद कर तिरंगा लेकर सड़को पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सीओ रामनगर शैलेन्द्र रॉय व इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे उग्र लोगों का शांत कराया। पूरा दिन मार्केट बंद रही, जबकि कुछ दुकाने पूरी तरह खुली रही। कस्बा जंहागीराबाद और त्रिलोकपुर में मिला जुला असर रहा। सहादतगंज, अनूपगंज और छोटे गांवों अछेछा भयारा, दतौली में भी इस विरोध का असर देखा गया
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

