जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन दिखा अलर्ट
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
जैदपुर बाराबंकी / कानपुर बवाल के बाद जैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आज जुमे की नमाज को लेकर बाराबंकी जनपद में शहर, गांव, कस्बों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।उधर, जिले की खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गयी है। शहर, गांव, कस्बों के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जैदपुर में पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जुमे की नमाज को लेकर जैदपुर थाना क्षेत्र के, गांव, कस्बों की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल के साथ आला अधिकारी तैनात रहे हैं। प्रमुख चौराहों और मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात दिखी।

जनपद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में बाराबंकी पुलिस लाइन के ग्राउंड में दंगा नियंत्रण के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें आंसू गैस, फायर बिग्रेड, लाठी पार्टी, आदि का प्रयोग कैसे किया जाता है, इसके बारे में थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरण, डंडा, हेलमेट, बॉड़ी प्रोटेक्टर से सुसज्जित रहे। जुमे की नमाज अदा करवाने की कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह। जैदपुर कस्बा इंचार्ज रविंदर यादव के साथ साथ तहसीलदार कानूनगो लेखपाल मनोज कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जैदपुर कस्बों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से लगातार संपर्क में ही दिखे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष जैदपुर ने गणमान्य लोगों से अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। और उन्होंने ने कहा कि अराजकतत्वों से सावधान रहने की जरूरत है कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई भी संदेश डालता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज। व्यापार मंडल अध्यक्ष मिस्बा नेता बुनकर समाज संगठन अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन अंसारी जैदपुर देहात के प्रधान तव्वाब अंसारी ने कस्बे की जनता से अपील की कि वह जुमे की नमाज अदा कर अपने अपने घरों में चले जाएंगे जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

