सोशल मीडिया पर भारत बंद की फैली अफवाहों को लेकर आज जुमे की नमाज को लेकर भारी सुरक्षा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। कानपुर में पिछले जुमे पर मचे बवाल एव सोशल मीडिया पर भारत बंद की फैली अफवाहों को लेकर आज जुमे की नमाज को लेकर भारी सुरक्षा का बंदोबस्त रहा। क्षेत्र की मस्जिदो में जुमे की नमाज पुलिस के सख्त पहरे में अदा की गई। दोपहर दो बजे नमाज खत्म हुई तो नमाजियों की भीड़ को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने अपने घरों की ओर रवाना किया गया। पूरे इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई ।
उल्लेखनीय हो कि गत 3 जून को जुम्मे की नमाज के बाद कानपुर में बिगड़े माहौल को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया था इसी बीच गुरुवार को कुछ अराजक तत्वों द्वारा भारत बंद का फर्जी पोस्ट वायरल कर दिया गया जिससे सतर्क पुलिस ने कोई अप्रिय घटना न हो जिसके लिए व्यापक स्तर तैयारी की गयीं। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार की देर शाम को ही अपने अधीनस्थों को सचेत कर दिया था तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक कर शान्ति बनाये रखने की अपील की थी। शुक्रवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों में पुलिस के कड़े पहरे में जुम्मे की नमाज अदा की गई तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस व पैरा मिल्ट्रीफोर्स ने कस्बा सहादतगंज सहित मुस्लिम बाहुल्य आबादी में भृमण किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

