ट्रैक्टर ट्रॉली में ई रिक्सा अनियंत्रित होकर घुस, गया दुर्घटना में घायल चालक की मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। हाईवे के किनारे वाहनों के खड़ा करने से आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सख्त योगी सरकार के आदेश के बाद भी लोग बाज नही आ रहे हैं शुक्रवार को दोपहर बाद मसौली चौराहे पर हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ई रिक्सा अनियंत्रित होकर घुस गया दुर्घटना में घायल चालक की सीएचसी बड़ागांव में मौत हो गयी।
बताते चलें कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नया पुरवा मजरे मोहिउद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय कपूरचंद पुत्र बसन्त ई रिक्सा चलाता है शुक्रवार को महादेवा से सवारी लेकर शहर की ओर जा रहा था कि पशु बाजार के निकट हाईवे के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से ई रिक्सा टकरा गया जिसमें चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुल के नीचे मिला अज्ञात शव
लखनऊ – अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चौपुला पुल के नीचे एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का दो दिन पुराना शव बरामद हुआ है पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एनएचआई 28 पर स्थित चौपुला पुल पर शुक्रवार को उस समय लोगो की भीड़ लग गयी जब लोगो को पता चला कि बन्द चल रही नहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा है। सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए जमातलाशी ली तो मृतक के पास से कोई भी पहचान नही मिली जिससे शिनाख्त हो सके। शव कहा से आया जिसको लेकर चर्चाओं का जोर गरम रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

