झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ महिला का शव
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। तीन दिन पूर्व घर से गायब हुई 53 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला का शव गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भवानीपुर निवासी शिव प्रसाद यादव की 53 वर्षीय पत्नी शिवदेवी का मानसिक संतुलन ठीक न रहने के कारण अक्सर घर से गायब हो जाती थी मंगलवार की शाम की शिवदेवी अचानक गायब हो गयी खोजबीन के बाद भी पता नही चला। शुक्रवार की सुबह लोगो ने देखा गांव के बाहर स्थित एक आरा मशीन के निकट झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है जंगल मे लगी आग की तरह फैली खबर पर पहुँचे मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

