प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से की निगरानी डीएम व एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला रूट मार्च।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
जुमे की नमाज को लेकर ककराला व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात रही पीएसी।
बदायूं में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि ककराला, सैदपुर व इस्लामनगर आदि कस्बे शांति व्यवस्था के लिहाज से पीएसी तैनात रही। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों का पैदल मार्च कर मुआयना किया और सुरक्षा के हालात भांपे। अफसरों की सतर्कता के चलते माहौल पूरी तरह सामान्य रहा।
जुमे की नमाज के मद्देनजर किसी तरह की आशांति न हो और खुराफाती तत्व अपने मंसूबों को अंजाम न दे सकें, इसके लिए पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी। प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। ऐसे में पहले से चिह्नित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात हो गई। प्रशासनिक अफसर भी बतौर मजिस्ट्रेट वहां पहुंच गए। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि यहां के लोगों ने सद्भाव का परिचय दिया और माहौल सामान्य बनाए रखा।
डीएम व एसएसपी शहर के मिश्रित आबादी वाले यलो पॉइंट छह सड़का पर पहुंचे। यहां पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस की जा चुकी थी। दोनों अफसर वहां से सोथा मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद चौराहे पर भी फोर्स के साथ गए। नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की और वहां से सीधे अपने घरों को रवाना हो गए। पुलिस ने कहीं भी मजमा नहीं लगने दिया और लोगों ने भी पूरा सहयोग किया। पुलिस बल मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में रात तक तैनात रही, जबकि अफसर भी जिले भर में चल रही गतिविधियों की टोह लेते रहे। ड्रोन के जरिये समय-समय पर संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाती रही। वहां गलियों से लेकर छतों तक का हाल पुलिसकर्मी आसानी से देखते रहे। साथ ही हर गतिविधि की जानकारी लगातार अफसरों को देते रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

