डीएम, एसएसपी ने लिया शान्ति, कानून व्यवस्था का जायज़ा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उन्होंने कहा कि जिला हमेशा आपसी भाईचारे और सदभाव के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे ही गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखिए। अधिकारियों ने पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया।

बदायूँ। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलाधिकारी दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं कस्बा ककराला में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार को दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से घंटाघर सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। ड्रोन कैमरे से भी शान्ति एवं कानून व्यवस्था की निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि जिला हमेशा आपसी भाईचारे और सदभाव के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे ही गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखिए। अधिकारियों ने पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया। आमजनों से बातचीत कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शरारती तत्वों की बातों में बिल्कुल भी नहीं आना है और अपना आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखना है।
शरारती तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भडकाने का प्रयास करते हैं। इसलिए लोग आत्म संयम और समझदारी का परिचय देते हुए ऐसी किसी भी पोस्ट का जवाब न दें और न ही इसे शेयर करें जो विवादित हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है तो इसकी जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी विवादित पोस्ट को शेयर करता है या उसमें कमेंट करता है, जिससे शान्ति एवं कानून व्यवस्था वाधित होने की आशंका होती है, तो पुलिस उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को निर्देश दिए कि चिन्हित पार्किंग स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बाजार में कही भी अव्यवस्थित तरीके से वाहन न खड़े हों। उन्होंने निर्देश दिए कि घंटाघर के निकट सार्वनिक शौचालय को आमजन के लिए खुला जाए, सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात किया जाए। इस अवसर पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!