दीपक हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, चार हत्यारे गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गुरुवार को वादी देवी लाल पुत्र स्व. भजन यादव निवासी ग्राम ओहरामऊ थाना सुबेहा बाराबंकी ने थाना सुबेहा पर सूचना दी कि उनके भाई दीपक यादव की हत्या गांव के ही किशन यादव, सुरेन्द्र यादव, चन्दन यादव पुत्रगण कल्लू यादव व रीता पत्नी कृष्ण कुमार यादव ने पीट-पीटकर कर दी है। उक्त सूचना पर थाना सुबेहा पर मु.अ.सं. 105/22 धारा 302/506 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से शुक्रवार को अभियुक्तगण किशन यादव, सुरेन्द्र यादव, चन्दन यादव पुत्रगण कल्लू यादव व रीता पत्नी कृष्ण कुमार यादव निवासीगण ग्राम ओहरामऊ थाना सुबेहा बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त किशन यादव अपनी पत्नी रीता के साथ इंदौर में रहता था। किशन की पत्नी वहां पर सिलाई का काम करती थी और वहां पर दीपक यादव जो इन्ही के गांव के रहने वाला है, से बातचीत होती थी। किशन यादव को लगा कि उसकी पत्नी रीता और दीपक के बीच अवैध सम्बन्ध है इस कारण से किशन अपनी पत्नी के साथ अपने गांव ओहरामऊ लगभग 1-2 वर्ष पूर्व आ गया था। 05.06.2022 को दीपक यादव अपने घर ओहरामऊ आया था। अवैध सम्बन्धों के शक के आधार पर किशन यादव ने अपने भाईयों के साथ मिलकर दीपक यादव की हत्या कर दी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

