हरे पेड़ो पर चला लकड़ी माफिया का आरा, वन विभाग खामोश

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली व वन विभाग रामसनेहीघाट के क्षेत्र पूरेलोकाई मजरे सनौली में मक्का दास बाबा के पास  बाग में ठेकेदारों ने प्रतिबंधित फलदार हरे भरे 4 आम के पेड़ काटकर विभाग की मिलीभगत से सांजगांठ कर लकड़ी उठा ले गए। वन विभाग की मिलीभगत से ठेकेदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार अभी हाला में ही 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण लगाने की अपील कर रही थी। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार अधिकारी ने ठेकेदारों से मिलकर के क्षेत्र में फले फुले पेड़ों की अवैध कटान करवा रहे हैं। रामसनेहीघाट क्षेत्र में आए दिन कहीं ना कहीं अवैध कटान होती रहती है वन विभाग की घोर लापरवाही से लकड़ कट्टों के हौसले बुलंद। ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वन विभाग को अगर जानकारी दी जाती है तो नाममात्र जुर्माना कर ठेकेदारों को छोड़ दिया जाता है। इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुझे कोइ इसकी जानकारी नहीं है। जांच करवा कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!