जनपद में 175 जोड़ों ने रचाई शादी 174 हिन्दू जोड़े व एक मुस्लिम जोड़े ने शादी रचाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। समाज कल्याण विभाग द्धारा संचालित उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह‘ योजनान्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन व गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों का विवाह शुक्रवार को बदायूँ क्लब बदायूँ सहित विकासखण्ड मुख्यालय दातागंज एवं उझानी में सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 175 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसमें 174 हिन्दू जोड़े व एक मुस्लिम जोड़े ने शादी रचाई


मुख्य कार्यक्रम बदायूँ क्लब बदायूँ में आंवला सांसद, धर्मेन्द्र कश्यप, बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ, जिसमें 97 हिन्दु 01 मुस्लिम जोड़े की शादी हुई। यहां जगत, सालारपुर, कादरचौक, सहसबान, दहगवां, आसफपुर, बिसौली, बजीरगंज ब्लॉक के जोड़ों की शादी हुई। दूसरा कार्यक्रम विकास खण्ड मुख्यालय दातागंज में सम्पन्न हुआ। यहां दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की मौजूदगी में ब्लॉक दातागंज, समरेर, उसावां एवं म्याऊ के 40 हिन्दू जोड़े शादी के बंधन में बंधे। तीसरा कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय उझानी में हुआ, यहां बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में ब्लॉक इस्लामनगर अम्बियापुर एवं उझानी के 37 हिन्दू जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। शासन द्धारा प्रति जोड़ा व्यय हेतु कुल धनराशि रु0 51000/-निर्धारित है, जिसमें रु0 35000 की धनराशि कन्या के खाते में रु0 10000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, गहने एवं वर्तन हेतु तथा रु0 6000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं व अतिथितियों के स्वागत सत्कार पर व्यय कर विवाह सम्पन्न कराये गये। इसके साथ-साथ समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने नव दम्पत्तियों को उपहार भेंट किये गये।

इस अवसर पर बदायूँ नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल सहित प्रेमस्वरुप पाठक, डा0 शैलेश पाठक, रजनी मिश्रा, अखिलेश चौवे, नरेन्द्र बाबू, अशोक खुराना, ममता सिंह, श्रद्धा सक्सेना, अतेन्द्र विक्रम, रेखा भारती, शिशुपाल शाक्य, जगदीश चौहान मौजूद रहे। कार्यकम का सफल व भव्य अयोजन समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने किया तथा संचालन महाराज सिंह ने किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!