बरात में जब चले लात-घूंसे: नेग की थाली देर से आई तो भिड़ गए बराती-घराती। बिना दुल्हन लौटने लगा दूल्हा, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराई शादी रस्म पूरी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं जिले में कादरचौक क्षेत्र से एक बरात अलापुर के गांव ढका में आई थी। बरातियों को नाश्ता देने के बाद बरात चढ़ने लगी। इस दौरान लड़की पक्ष से नेग की थाली देर से आई तो बराती- घराती भिड़ गए। जिसमें पहले झगड़ा हुआ और फिर मारपीट होने लगी। इसके बाद बराती लौटने लगे। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद किसी तरह विवाह की रस्म पूरी हुई।


शुक्रवार की रात मामूली बात को लेकर बराती और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि लड़का पक्ष के लोग शादी की रस्म पूरी किए बिना ही अपने गांव जाने के लिए रवाना हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस दूल्हा और उसके पक्ष के लोगो को रास्ते से बुलाकर थाने लाई। तड़के करीब तीन बजे दोनो पक्षों के बीच समझौता हो सका। इसके बाद शादी की रस्म पूरी कर बराती अपने गांव चले गए। शुक्रवार को कादरचौक क्षेत्र से एक बरात अलापुर के गांव ढका में आई थी। बरातियों को नाश्ता देने के बाद बरात चढ़ने लगी। बताते हैं कि बरात जब दरवाजे पर पहुंची तो नेग की थाली लाने में थोड़ी देर हो गई। इसी बीच लड़के के पक्ष के किसी रिश्तेदार ने इसको लेकर नाराजगी जताई तो लड़की पक्ष के किसी व्यक्ति ने बरातियों के बारे में टिप्पणी कर दी। इसके बाद बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच पहले झगड़ा फिर जबरदस्त मारपीट हो गई। झगड़े के बाद बराती वापस अपने गांव लौटने के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान लड़की पक्ष की तरफ से पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बरातियों को रास्ते से बुलाकर थाने ले गई। दोनों पक्षों के लोगों से पुलिस देर रात तक निपटारे की बात करती रही। कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा समझाने पर लड़का और लड़की के परिजन तड़के करीब तीन बजे मान गए। दोनो पक्षों द्धारा पुलिस को लिखित में समझौता नामा दिया गया। इसके बाद शादी की रस्म पूरी करने के बाद बरात अपने गांव वापस लौट गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!