पैगंबर की शान में गुस्ताखी के विरोध में दिया ज्ञापन|

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। ककराला पैगंबर की शान में गुस्ताखी के विरोध में यहां अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। शनिवार को सुबह से ही हजरत शाह सकलैन एकेडमी के दफ्तर पर हजरत मुंतखब मियां की सरपरस्ती में मुस्लिम समाज के लोगों का जुटना शुरू हो गया। यहां सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ आलोक मिश्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार आदि को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि पैगंबर की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमन और भाई चारा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो। उसे जेल भेजा जाए। इस मौके पर बदायूं यूनिट के सदर अली फरशोरी, जामा मस्जिद शमशी के पूर्व इमाम कारी अब्दे रसूल, तौसीफ ख़ान, बदरे आलम, अख्तर हुसैन आदि रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!