मलिन बस्तियों में सफाई का रखें विशेष ख्याल।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने मौहल्ला कबूलपुरा स्थित मलिन बस्ती में स्थानीय लोगों को सरकार की योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्धारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ अवश्य उठाएं।
रविवार को राज्यमंत्री ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के साथ मलिन बस्ती कबूलपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अगर बीमारियों से दूर रहना है। तो अपने आसपास सफाई अवश्य की जाए। घरों को साफ सुथरा रखना चाहिए और कूड़ा नियत स्थान पर ही डाला जाए। जिससे गंदगी न फैले। इसमें सभी लोगों का सहयोग जरुरी है। नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मलिन बस्ती में सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

