सांड़ ने किया भैंस पर हमला, बीच-बचाव करने में पूर्व प्रधान की गई जान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के मनिकापुर कौर गांव में एक सांड़ ने भैंस पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में 60 वर्षीय पूर्व प्रधान सरवरी की जान चली गई। परिवार वालों ने उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शुक्रवार सुबह उन्हें दफन कर दिया गया।
मामला बृहस्पतिवार शाम का है। करीब छह बजे ग्राम मनिकापुर कौर निवासी पूर्व प्रधान सरवरी पत्नी जहूर हसन अपनी भैंस को खोलकर घर की ओर पानी पिलाने ले जा रहीं थीं। तभी अचानक सामने से एक सांड़ आ गया। उसने भैंस पर हमला कर दिया। इस पर भैंस भागने लगी। ऐसे में पूर्व प्रधान भैंस की चपेट में आ गईं और जमीन पर जा गिर र्गइं। उनके ऊपर भैंस ने पैर रख गया। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने सांड़ को भगाकर पूर्व प्रधान को उठाया। उन्हें घर ले जाकर लिटाया गया। बाद में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने सुबह पूर्व प्रधान के शव को दफन कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि सरवरी वर्ष 2010 में प्रधान चुनी गईं थी। वह पांच साल प्रधान रहीं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!