लिप्टस के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। तीन दिन पहले बहनोई के घर आया था मृतक युवक। पुलिस जांच मे जुटी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेशी में बहनोई के घर आए एक युवक का शव गांव के खेतिहर इलाके में यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंच गए तथा ममाले की छानबीन कर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेशी में अपने बहनोई के घर आए युवक का शव रविवार सुबह गांव के खेतिहर इलाके में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। सुबह खेत की ओर निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर युवक के बहन बहनोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सालार निवासी सोहनपाल पुत्र राम बहादुर (22) तीन दिन पूर्व भी अपने बहन बहनोई के घर चंदेशी से आया था। यह अचानक सुबह उसका शव गांव के खेतिहर इलाके में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मृतक के बहन बहनोई ने किसी से भी रंजिश का इनकार किया है। उन्होंने बताया युवक की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी वह बहुत मिलनसार था।
प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स मौके पर गया था शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर आने पर ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!