..पलक ने कड़ी मेहनत से जो मक़ाम हासिल किया है वो दूसरों के लिए सबक़ है
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी जनपद के नगर पंचायत बेलहरा की रहने वाली पलक मौर्या ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.83 प्रतिशत अंक लाकर जनपद के साथ-साथ अपने क़स्बे का नाम भी रोशन कर दिया वहीं पलक मौर्या ने उत्तर प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त किया है।पलक की इस कामयाबी से परिजन सहित उनके स्कूल के शिक्षक भी गदगद हैं।पलक मौर्या का कहना है कि वह स्कूल के अलावा 8-10 घंटे पढ़ाई घर पर भी करती थी जिसमें मम्मी-पापा उसकी पूरी मदद करते थे। कड़ी मेहनत व अध्ययन की प्रेरणा अपने चचेरे भाई आकाश मौर्य से ली जो वह आज नीट परीक्षा पास कर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। पलक भी नीट परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं।
नगर पंचायत बेलहरा के लच्छीपुर वार्ड के रहने वाले प्रमोद मौर्या व रूबी मौर्य की पुत्री हैं पलक मौर्या,जो एक मध्यम परिवार से आती हैं।आज पलक ने कड़ी मेहनत से जो मक़ाम हासिल किया है वो दूसरों के लिए सबक़ है इसलिए हर कोई उसे पलकों पर बैठाना चाहता है।पलक के पिता बताते हैं कि उसकी पढ़ाई की तरफ इतनी लगन व जुनून देखकर हमको डर लगने लगता था कि कहीं बिटिया बीमार न पड़ जाए मगर उसकी मेहनत रंग लाई आज खुशी व फ़ख्र से सीना चौड़ा हो गया वही पलक की माँ ख़ुशी के आंसू बहाते हुए उसकी सारी बातें बताती हैं।
परीक्षा परिणाम आते ही जब पलक मौर्या के 95.83 प्रतिशत अंक पाकर उत्तर प्रदेश में 11 स्थान मिलने की ख़बर क़स्बे में फैली तो शुभचिंतकों के बधाई देने के फोन आने लगे वही लोग घर पर पहुंचकर बधाई देने लगे जिसमें अधिवक्ता हरीश मौर्य, मास्टर तौक़ीर उल्ला ख़ाँ आदि ने पलक मौर्या सहित उनके माता-पिता को फूल माला पहनाकर बधाई दी। बधाई का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
पलक मौर्या बताती हैं कि शुरुआती पढ़ाई क़स्बे के यूनिक पब्लिक स्कूल से का कक्षा 7 तक की फिर आगे की पढ़ाई जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अवध के प्रसिद्ध स्कूल सीता इंटर कॉलेज से की है जो गृह निवास से 14 किलोमीटर दूर है। पलक मौर्य बताती हैं कि सिर्फ घंटों के हिसाब से पढ़ने से कुछ नहीं होता अगर आप मन लगाकर और एकाग्र होकर पढ़ाई करती हैं तो आपकी सफलता पक्की है और लगातार पढ़ना चाहिए अगर आप मेहनत और दिल लगाकर पढेंगें तो लोग आपको भी पलकों पर बिठाइएगें। पलक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरु जन व को देती हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

