पेड़ पर लटका मिला युवक का शव 3 दिन पहले बहनोई के घर आया था मृतक युवक सहसवान पुलिस जांच में जुटी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। घर से शौच को गये युवक का शव आज दोपहर बाद गांव के जंगल में ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। युवक के शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पूरा मामला सहसवान थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर का है जहां गांव निवासी 20 वर्षीय संजू पुत्र नरेश आज सुबह घर से शौच जाने की कहकर खेतों की ओर गया था लेकिन संजू के न लौटने पर परिवारजनों ने सोचा कि कंही चला गया होगा लेकिन शाम चार बजे करीब खेतों में काम कर रहे किसी व्यक्ति की नजर पेड पर लटकते शव की ओर गयी तो देखा कि संजू का शव रस्सी से लटका हुआ है। जिसकी सूचना गांव में हुई तो हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। घटना की सूचना जैसे ही संजू के परिजनों को हुई तो परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और आत्महत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!