सांसद ने शीतल जल मशीन को किया समर्पित

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी एसएम न्यूज़। नगर के ऐतिहासिक घंटाघर का सौंदरीकरण जन सहयोग से प्राचीन धरोहर सेवा समिति के तत्वाधान में कराया जा रहा है। घंटाघर की मरम्मत व यूनिक रेलिंग का कार्य तेजी से हो रहा है। घंटा युक्त घड़ी तथा विशेष लाइटिंग के कार्य की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। विशेष लाइटिंग के कार्य हेतु जनपद के लोकप्रिय सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी निधि से पांच लाख रुपए पूर्व में ही दे चुके हैं। यह कार्य अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। यह जानकारी समिति के राजीव गुप्ता (बब्बी) व सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने संयुक्त रूप से दी। इसी कड़ी में शनिवार देर शाम को जन सहयोगी रितेश गुप्ता व आशीष गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पिता आनंद प्रकाश गुप्ता (नन्नकू भैया) की स्मृति में शुद्ध शीतल जल मशीन को घंटाघर के बगल में आम जनता के लिए स्थापित कराया, जिसको सांसद उपेंद्र सिंह रावत व पालिका के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजयलक्ष्मी गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद मौर्या, राजीव गुप्ता (बब्बी)सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, रविनन खजांची, नवीन सिंह राठौर, पंकज मिश्रा, शील प्रकाश शुक्ला (बाबुल), सलमान (सल्लू), संजय निगम, दीपक गुप्ता, रोहिताश्व दीक्षित, प्रेमचंद प्रेम सहित तमाम व्यापारी तथा नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!