अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिलाऐं व युवकों ने मनाया योग दिवस।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी 21 जून। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय नागेश्वर नाथ मंदिर में भारी संख्या में पहुंचकर महिलाऐं व युवकों ने मनाया योग दिवस। आरोग्याचार्य आरती जी के द्वारा यहां लोगों ने किया योग। बताया गया कि जो भी रोज योग करता है वह निश्चित निरोग रहता है। इसके द्वारा तमाम बीमारियां स्वतः समाप्त हो जाती है व मनुष्य दीर्घायु रहता है। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संचालक डा0 आरके गुप्ता ने बताया कि योग एक कला है जो हामरे शरीर मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम रखता है, समग्र स्वास्थ्य का बनाऐ रखता हैं और एक स्वस्थ मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से RSS नगर संचालक विष्णु प्रताप सिंह, नगर संपर्क प्रमुख मुख्य शिक्षक प्रभात कुमार वर्मा, पूर्व विधायक प्रत्याशी रामकुमारी मौर्या, एड0 आलोक श्रीवास्तव, रामेश्वरी जी, मानसी देवी, बालगोविन्द त्रिपाठी, गोविन्द शर्मा, पुतान पाठक,, गया प्रसाद वर्मा, पंकज गुप्ता, विनोद गुप्ता, विक्की गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, हरिहर श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, लालू सोनी, बब्लू सिंह, बेचन वर्मा आदि शामिल थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

