खेत की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से एक नीलगाय सहित सात पशुओं की हुई दर्दनांक मौंत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

दातागंज| उसावां थाना क्षेत्र के गूरा गांव में खेत की बाड़ में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से नीलगाय समेत सात पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गूरा गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत की सुरक्षा में चारों ओर तार बांध रखा था। रात को उसमें करंट छोड़ दिया जाता है। रविवार रात भी तार में करंट दौड़ रहा था, उसकी चपेट में आने से एक जंगली सूअर, चार नीलगाय, एक सांड़ और एक सियार की मौत हो गई। सोमवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तब उन्होंने पशुओं के शव पड़े देखे। इस पर उन्होंने थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद उसावां पुलिस, रेंजर किशन कुमार और वन दरोगा हुकुम सिंह मौके पर पहुंच गए। तार हटवाकर सभी पशुओं के शव निकाले गए। बाद में वन विभाग की टीम ने म्याऊं से पशु चिकित्सक को बुलाकर उनके पोस्टमार्टम कराए। देर शाम तक इस मामले में खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसमें खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी जबकि वन विभाग के अधिकारी मामले को निपटाने की फिराक में हैं। रेंजर ने बताया कि यह खेत का नहीं दूर जंगल का मामला है।

———-
उसावां के गांव गूरा में करंट लगने से सात पशुओं की मौत हुई है। इसमें खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
– प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!