आलापुर अम्बेडकरनगर- जून को दुनिया भर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक योग कार्य क्रम किया गया।कोरोना महामारी के कारण दो साल से योग दिवस ठीक से नहीं मनाया गया था.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश भर में 75,000 स्थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील कर चुके हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी के अनुपालन में तहसील आलापुर में न्याय पंचायत चहोड़ा शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा सरफूद्दीन पुर में स्थित सुप्रसिद्ध देवस्थान अति प्राचीन शिव मंदिर (बुढ़वा बाबा) के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव के दिशा निर्देशन एवं भाजपा सेक्टर अध्यक्ष शोनू गोंड व प्रधान सभापति मौर्य, प्रधान सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सभा चहोड़ा शाहपुर तथा ग्राम सभा सरफूद्दीन पुर के ग्रामीणों के साथ योगा किया गया। जिसमें योग गुरु बने भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दशरथ यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को खुद योगासन करते हुए योग के बारे में विवेकानुसार विस्तृत जानकारी दिए।
Related Posts

