सुनार एवं कुम्हार ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के सहायक सॉख्यिकी अधिकारी मयंक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है। कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत पारम्परिक कारीगरी जैसे सुनार एवं कुम्हार ट्रेडों में 6 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बदायूँ में आनलाईन आवेदन किया हो एवं आवेदन कर्ता अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट या मानदेय का लाभ नही लिया है। उन अभ्यर्थियों के चयन हेतु सुनार एवं कुम्हार ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आज 22 जून (आज) को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूँ में अपरान्ह 11 बजे से आयोजित किये जायेगें। अभ्यर्थी या आवेदक आज अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!