रेप पीड़िता को जेल भेजने की धमकी लोगों में आक्रोश….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकीअसंद्रा क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर के एक वार्ड निवासी रेप पीड़िता को मुकदमे में सुलाह के लिए असंद्रा पुलिस व पूर्व चेयरमैन द्वारा सिद्धौर चौकी पर बुला बुला कर दबाव बनाया जा रहा। इसका विरोध करने पर असंद्रा थानाध्यक्ष पर अभद्रता करने व फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता व उसके पति ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसपी कर कार्रवाई की मांग की है। इसकी जांच अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से करने की भी मांग की है। क्योंकि पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे के विवेचक के संरक्षण में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसके परिवार को जान से मारने धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार घर छोड़ने पर मजबूर है। क्योंकि असंद्रा पुलिस की इस कार्यशैली से क्षेत्र में जंगलराज कायम है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मामला अंसद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर चौकी तहत नगर पंचायत सिद्धौर के क्षेत्र के एक वार्ड का है। यहां निवासिनी 28 वर्षीय विवाहित पीड़िता का कहना है कि उसके पति की गैर हाजिरी में उसके संबंध देवर से हो गए थे। देवर ने शादी का झांसा देकर करीब 2 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता को 5 माह का गर्भ ठहर गया। आरोपी देवर मो. अल्ताफ, पिता हारुन, भाई अशफाक व भाभी शमीम बानो ने एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया। इसकी शिकायत पर असंद्रा पुलिस ने 13 जून को उक्त आरोपियों पर धारा 420, 376, 313, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लेकिन पीड़िता व उसके पति का आरोप है कि थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह सिद्धौर चौकी परिसर पर बुलाकर उक्त आरोपियों की पूर्व चेयरमैन हाकिमअली बादशाह के सांठगांठ से मुकदमे में सुलाह लगाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं पीड़िता को बार-बार चौकी पर बुलाने से वह मानसिक रूप से परेशान है। क्योंकि थानाध्यक्ष व विवेचक के कहने पर सुलाह न करने पर अभद्रता करने व फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप है। इसकी शिकायत एसपी अनुराग वत्स व डीएम डा. आदर्श सिंह समेत सीएम, डीआईजी, महिला आयोग, आईजी आदि को पत्र भेजकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विवेचक के संरक्षण में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता को बोली-बोलकर बेइज्जत किया जा रहा है। समाज में उसकी छवि धूमिल हो रही। इसकी अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग किया है। आरोपियों के जेल न जाने से परिवार घर छोड़ने पर मजबूर है। क्योंकि पुलिस की कार्यशैली से क्षेत्र में जंगलराज कायम है। अब देखना यह होगा जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स इस पर क्या कार्यवाही करते हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

