मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- हमने गरीबों को उनकी जमीन और माफिया को सजा दी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में एक रैली में पहुंचे। वहां उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भू-माफिया गरीबों की जमीन पर अतिक्रमण करते थे और अक्सर उन्हें प्रताड़ित करते थे। सत्ता में आने के बाद, हमारी सरकार ने गरीबों को जमीन वापस दे दी और ऐसे माफिया को उचित सजा देने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की।मालूम हो कि लोकसभा उप चुनाव के प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री योगी रामपुर से लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रस्सी जल गई है लेकिन, ऐंठन नहीं गई। जिन लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग कर गरीबों, वाल्मीकि समाज, व्यापारियों, किसानों की जमीनों पर कब्जा किया, रामपुर की विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई लेकिन वो ऐसा आचरण कर रहे हैँ जैसे उन पर अत्याचार किया गया हो। इन सब बातों से शायद मुख्यमंत्री का इशारा सपा नेता आजम खां की ओर ही रहा। साथ ही उन्होंने रामपुरी चाकू व जरी-जरदोजी के काम को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की बात भी कही तो बिलासपुर की चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए बजट मंजूर करने की भी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!