ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में योग को लेकर दिखा उत्साह  

Abdulmueed

बाराबंकी। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद-बाराबंकी के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी ही योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के नागरिक तथा अन्य लोगों ने भी योग शिविर में पहुच कर प्रतिभाग किया और योग को अपने जीवन मे शामिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज सेविका काजल ने ग्रामीण क्षेत्र में योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य के प्रति लोगों को उत्साहित व जागरुक किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को 8वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज सेविका काजल के तत्वाधान में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों तथा नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर समाज सेविका काजल ने लोगों को उत्तम स्वास्थ्य हेतु नियमित योग के फायदे बताये और योग का प्रशिक्षण दिया। शिविर आए हुए योग के इच्छुक लोगों ने एक स्वर मे कहा कि करिए योग रहिए निरोग। योग दिवस पर लोगों मे ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला।

Don`t copy text!