ममिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी की विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में भी जानकारी दी गयी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी की विभिन्न योजनाओं व सरकारी हेल्पलाइनों के संबंधों में भी जानकारी दी गयी।
महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने कहा कि आप सभी कमजोर नही है जरूरत है कि सशक्त बनने की सरकार ने महिला हक के लिए कई कारगर कानून बनाए है । आप लोग समाज में पूरे हक के साथ अपने अधिकार हासिल करके जीवन यापन कर सकती है । इसके लिए सरकार आपके साथ खड़ी है । महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने आगे कहा कि महिलाएं किसी भी अन्न्याय के विरुद्ध आगे आएं , वो महिला हेल्प लाइन व कोतवाल के नंबर पर फोन करके किसी भी समय मदद ले सकती है । उन्होंने कहा कि विशेषकर किशोरी और युवा महिलाएं यदि कहीं भी किसी गलत काम को देखें या उनके साथ कोई गलत हरकत हो , तो तत्काल मुझे फोन करके अवगत कराएं । पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी । उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइनों 181, 1090, 1098, 112, 102, 108 व 1076 आदि की भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ममता कुमारी, राधिका द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार किरन कुमारी फूलमती, बसन्ती, यशोदा, प्रेमावती, मीना गौतम सहित आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!