पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक का शव नहर से बरामद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व पत्नी से हुए विवाद के बाद घर से निकले युवक का शव शारदा सहायक डबल नहर की तिलपुरा झाल से बरामद हुआ। मृतक लखीमपुर जनपद के कस्बा गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला सर्वोदय नगर का रहने वाला है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की भोर जब तिलपुरा गांव के ग्रामीण नहर के किनारे शौच के लिए गये तो झाल में उतरा रहे शव को देखकर मसौली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने नहर की झाल से शव को निकलवा कर जमातलाशी ली तो मृतक के पास मिले मोबाइल की कबर में कुछ नम्बर लिखे मिले जिसके जरिये युवक की पहचान ओम कुमार अवस्थी पुत्र चन्द्रभान निवासी सर्वोदय नगर कस्बा गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई जो वर्तमान समय में पत्नी के साथ लखीमपुर जिला मुख्यालय पर कमरा किराये पर लेकर रहता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी से काफी परेशान था आये दिन पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था । दो दिन पूर्व सोमवार की देर रात्रि करीब 10 बजे पत्नी से हुए विवाद के बाद नहर में छलांग लगा दी जिसकी जानकारी मोबाइल के जरिये पत्नी को दे दिया था। पत्नी की सूचना पर नगर कोतवाली लखीमपुर में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मसौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एव चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर डबल नहर स्थित तिलपुरा झाल से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के पास से मिले मोबाईल नम्बरो के जरिये शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो पुत्र व पत्नी है जिन्हें सूचना दे दी गयी हैं

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!