ग्राम प्रधान ने स्वच्छ एव शीतल पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत दादरा के ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन एव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले लोगो को स्वच्छ एव शीतल पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया है। बुधवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम एव ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर ने दोनों वाटर कूलर समर्पित किया।

एडीओ पंचायत जानकीराम ने ग्रामीणों को वाटर कूलर समर्पित करते हुए कहा कि सड़क, साफ-सफाई व अन्य विकास कार्य तो पंचायत की प्राथमिकता में है, लेकिन पंचायत घर एव अस्पताल आने वाले लोगो को शीतल जल उपलब्ध कराने की जो पहल की गई हैं वह काफी सराहनीय है। ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर ने बताया कि उनकी पंचायत नेशनल हाईवे के किनारे है। हाइवे के किनारे अस्पताल एव पंचायत भवन स्थित है गर्मी में प्यास बुझाने के लिए परेशान होते देखा जाता है, जिसके चलते वाटर कूलर लगाने की योजना बनी। ग्राम प्रधान का कहना है कि ग्राम पंचायतों का काम गांवों का विकास करना होता है, लेकिन पंचायतों को कुछ ऐसे भी कार्य करने चाहिए, जिसका लाभ अन्य क्षेत्रों के निवासियों को भी मिलता रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विकास पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!