शोहदों को महिला ने चप्पलों से पीटा

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

देवा बाराबंकी। मंगलवार शाम देवा थानाक्षेत्र के इसरहना मोड़ पर दो शराबियो की एक युवती ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी। धीरे धीरे लोगो की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शराबियों को पकड़कर शांतिभंग मे कार्यवाई की है। प्राप्त विवरण के अनुसार जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के गोपालपुर निवासी अमर सिंह यादव व कल्लू यादव मंगलवार को जिला मुख्यालय से अपनी ड्यूटी से वापस गांव जा रहे थे। उतने में दोनो ने इसरहना के पास स्थित देशी शराब के ठेके पर शराब पी और वहीं कुछ दूरी पर स्थित इसरहना निवासी बलराम सिंह की दुकान पर नमकीन और सिगरेट लिया और बैठ गए। लड़की को अकेला देखकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। इतने मे दुकान पर मौजूद बलराम की बेटी ने गाली देने से मना किया। लेकिन वो दोनो नही माने तो युवती का पारा चढ़ गया और उसने चप्पल निकाल कर जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

Don`t copy text!