योगाभ्यास में विकास खण्डो के ग्रामीणो बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। विश्व योग दिवस के अवसर पर योग करके शारीरिक काया को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत खसपरिया में एमएलसी अंगद सिंह की अगुवाई मे योगाभ्यास के जरिये रोगों से बचने और निरोगी रहने के कई आसन प्रशिक्षकों की की देखरेख में सम्पन्न हुए। ग्राम के पंचायतो के भवनो पर योग शिविर का आयोजन करके योग के महत्व को सभी उपस्थित जनों को जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अरविन्द मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत व तमाम ग्रामवासी महिला पुरुषों ने उपस्थित रहकर योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा।सबने आज से नियमित रूप से इसे अपनाने की प्रतिग्या की। अष्टम विश्व योग दिवस पर विकास खण्ड बंकी की तरफ से समस्त ग्राम प्रधान, क्षे पं सदस्य, वार्ड मेंम्बर, बी डी ओ बंकी, एडीओ, फील्ड स्टाफ, कार्यालय स्टाफ, एस बी एम स्टाफ, खंड प्रेरक, स्वच्छाग्रही, एन आर एल एम स्टाफ, मनरेगा स्टाफ, टीचर स्टाफ, सचिव, ग्रा रो से, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा, रसोइया, युवक मंगल दल, स्कूल के छात्र-छात्रायें एवं जन प्रतिनिधि के साथ ग्रामवासियों के उत्साह से सुबह सभी वालिंटियर द्वारा प्रतिभाग किया गया योग हमारे भारत वर्ष की धरोहर संस्कृति है जिसे जीवन में मात्र एक घंटे नियमित करने से लम्बी आयु एवं निरोग जीवन जीवन की साधना है जिसका अनुश्रवण कर हम अपनी प्रतिभा बनाये रख सकते हैं आज के विश्व योग दिवस में योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी वालिंटियर का बंकी विकास खंण्ड बंकी की तरफ से अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त करते है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

