एसडीएम ने संयुक्त अस्पताल का किया निरीक्षण
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले जिकसो लेकर उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने शौ शैय्या संयुक चिकित्सालय का निरीक्षण कर अधीक्षकों के साथ किया बैठक। बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने शौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया। चिकित्सालय अधीक्षक डा नीलम गुप्ता व सीएचसी अधीक्षक डॉ सन्तोष सिंह से अस्पताल से सम्बंधित समस्याओं को लेकर बात चीत किया। एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा केन्द्र पर मिलने की बात कही। उपजिलाधिकारी ने ओपीडी एंव प्रसव कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई आदि के आवाश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष कुमार सिंह गीता निगम आदि उपस्थित रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

