बदायूं जनपद में छोटे बड़े सरकार की दरगाह, भगीरथ घाट कछला, रोजा, सागरताल, एवम मिनी कुम्भ ककोड़ा जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन स्थल है: शफी अहमद
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं । मोटरबोट एवम गोताखोर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवम मोटरबोट चालको ने सागरताल स्थित नोका विहार पर सफाई अभियान चलाया एवम नोका विहार की साफ सफाई की बताते इस अवसर पर अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि हमे बदायूं जनपद में पर्यटन स्थलों को और सौंदर्यीकरण करने की जरूरत है जिससे बदायूं में भी दूर दराज से सैलानी एवम पर्यटक आ सके बदायूं जनपद में छोटे बड़े सरकार की दरगाह, भगीरथ घाट कछला, रोजा, सागरताल, एवम मिनी कुम्भ ककोड़ा जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन स्थल मौजूद है परंतु फिर भी पर्यटन के क्षेत्र में हम पिछड़े है इस अवसर पर बाबू चौधरी, जरीद हसन, सरदार, अनिल ने कहा कि हम सागरताल स्थित नोका विहार में साफ सफाई के साथ साथ पौधारोपण भी करेंगे जिससे पर्यटन में नोका विहार दूर दूर तक जाना जाने लगे इस अवसर पर मोटरबोट एवम गोताखोर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवम मोटरबोट चालक आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

