प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी: अर्चना मिश्रा पुण्यतिथि पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी ।एसएम न्यूज़24टाइम्स भाजपा कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 69वां बलिदान दिवस गुरुवार को मनाया गया। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे। उन्होने कश्मीर में धारा 370 का मुखर विरोध किया था। एक देश, एक संविधान के हिमायती रहे डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी देश के लिए बलिदान हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया है। भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में जब ‘जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है‘ का नारा गूंजता था तो कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति का जोश उफान मारने लगता था। उनका बलिदान देश की एकता व अखंडता के लिए मील का पत्थर था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में बिना परमिट के अब शांति पूर्वक घुमा जा सकता है। इस अवसर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, सन्तोष सिंह, जिला महामंत्री अरविंद मौर्य, गुरु शरण लोधी, सन्दीप गुप्ता, अमरीश रावत, डॉ रामकुमारी मौर्य, विजय आनन्द बाजपेई, प्रमोद तिवारी, शशि गुप्ता, मनोज वर्मा, संजीव वर्मा, रोहित सिंह, आयुष भट्ट, डॉ अंजू चन्द्रा, प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!