फतेहपुर, बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स। नगर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी में गुरुवार सुबह एक मजदूर युवक का शव संदिग्ध दशा में उसी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। वही लोगों ने मृतक को शराब का आदी बताया गया है। घटना कस्बा फतेहपुर मोहल्ला नालापार दक्षिणी वार्ड (5)की है। जहां पर स्थानीय निवासी कुतुबुद्दीन (40) वर्ष, मजदूरी पर लकड़ी काटने का काम करता था। घर के बगल में ही उसका भाई रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्रियां और एक पुत्र है । करीब हफ्ता भर पहले पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके बिसवां गई थी। तभी से घर पर कुतुबुद्दीन अकेला था। गुरुवार सुबह साथी मजदूर उसे काम पर जाने के लिए बुलाने पहुंचे तो देखा कि भीतर कमरे में कुतुबुद्दीन का शव रस्सी से बने फंदे पर छत से लटक रहा था। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। आसपास लोगों ने बताया कि कुतुबुद्दीन को अक्सर शराब के नशे मैं देखा जाता था। उसने आत्म हत्या क्यों कर ली। इसको लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। थाना प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

