काशीराम आवास कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से रह रहे परिवारों को 3 दिन में आवास खाली करने की दी चेतावनी आवास में रह रहे अनाधिकृत परिवारों में हड़कंप संभ्रांत परिवारों में खुशी की लहर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर सहसवान में जहांगीराबाद के निकट काशीराम आवास कॉलोनी के आवासों में अवैध रूप से रहने वाले असामाजिक तत्वों को खदेड़ने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ कॉलोनी का दौरा किया तथा चेतावनी दी एक कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोग तत्काल आवास खाली कर दें अन्यथा की स्थिति में पालिका द्वारा आवास खाली कराए जाने पर आवास में रखा हुआ सामान जप्त कर लिया जाएगा तथा जब किए गए सामान पर दंड भी वसूला जाएगा
बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान गरीब निर्धन असहाय लोगों को छत मुहैया कराए जाने के उद्देश्य चलाई गई काशीराम आवास योजना मैं नगर सहसवान दो स्थानों पर 800 से ज्यादा काशीराम आवास का निर्माण किया गया जिसमें काफी तादाद में पात्रों को आवासों की चाबी सौंपी गई जबकि अधिकांश आवास खाली रह गए इन खाली आवासों में क्षेत्र के असामाजिक तत्वों ने राजनीतिक संरक्षण के चलते के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और रहन-सहन प्रारंभ कर दिया l
ज्ञात रहे काशीराम आवास कॉलोनी में खाली पड़े आवासों में अवैध रूप से घुसे असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन संभ्रांत परिवारों के साथ की जा रही धींगा मस्ती तथा गुंडागर्दी की शिकायतें थाना कोतवाली एवं प्रशासन के अलावा शासन तक पहुंच रही हैं असामाजिक तत्वों के अवैध रूप से आवासों में रहने से संभ्रांत परिवारों के लोगों का जीना दूभर हो गया है, l
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार को जानकारी मिली जहांगीराबाद काशीराम आवास कॉलोनी में खाली पड़े आवासों में असामाजिक तत्व ने आवासों के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर आवासों में रहना प्रारंभ कर दिया है जो दिन रात गुंडागर्दी एवं आतंक मचाते रहते हैं अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ सर्वप्रथम काशीराम आवास कॉलोनी का निरीक्षण किया तत्पश्चात लाउडस्पीकर के माध्यम से कॉलोनी के आवासों में अवैध रूप से रहने वाले परिवारों को चेतावनी दी कि वह 3 दिन के अंदर आवासों को खाली कर दें अन्यथा की स्थिति में पालिका आवासों को बलपूर्वक खाली करके आवासों में रखा हुआ सामान जप्त कर लेगी तथा आवास खाली कराने पर आए हुए वह का जुर्माना भी वसूला जाएगा, l
अधिशासी अधिकारी के साथ बस लिपिक मोहम्मद इशहाक फरीद अहमद कमरुल हसन उर्फ गुड्डू विपिन कुमार उर्फ लवली आदि पालिका कर्मी साथ थे अधिशासी अधिकारी द्वारा काशीराम आवास कॉलोनी में अवैध रूप से आवासों में रह रहे लोगों को आवास खाली करने की दी गई चेतावनी से आवासो में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों में जहां हड़कंप मचा हुआ है वही संभ्रांत परिवारों के लोगों ने पालिका प्रशासन के निर्णय की सराहना की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

