विद्यालय में के-आन डिवाइस का हुआ उद्धघाटन उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवाजगंज में यह कार्य बखूबी से किया जा रहा है
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स*.। निपुन भारत अभियान आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक के ज्ञान को छात्रों के अंतर्गत विकसित करने के प्रति सरकार की कटिबद्धता के फलस्वरुप बेसिक शिक्षा की दिशा और दशा निरंतर बदल रही है। सरकार ने कायाकल्प योजना के माध्यम से जहां विद्यालयों को भौतिक रूप से आकर्षक एवं सुसज्जित बनाने का काम किया है, वही बच्चों की संख्या के अनुसार विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट मद के रूप में विद्यालयों को सुसज्जित एवं तकनीकी शिक्षा के उपकरणों से लैस किये जाने के लिए एक निश्चित धनराशि विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई जिससे विद्यालय में आवश्यकतानुसार सामग्री एवम् उपकरणों की खरीद करते हुए विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जा सके। सरकार के इस लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को त्रिवेदीगंज विकासखंड के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अर्चना द्वारा यू पी ईडा के द्वारा प्रदत्त के-आन डिवाइस लगाकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। मल्टी एक्टिविटी कक्ष के रूप में विकसित शिक्षण कक्ष में स्मार्ट के-आन डिवाइस का लोकार्पण अभिभावकों की उपस्थिति में करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में आने वाले बच्चों का भविष्य निर्माण और उनको पाठ्य सामग्री आत्मसात कराना हम सबका पावन उद्देश्य होना चाहिए। हमें किसी भी शिक्षण तकनीक से सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा , और पूरी निष्ठा के साथ हमको पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को शिक्षित किए जाने के लिए जी जान से जुटना पड़ेगा। तथा स्वयं कक्षा कक्ष में के-आन डिवाइस के माध्यम से बच्चो को भारत के नक़्शे को समझाते हुए बड़ी बारीकी से समझाया तथा उन्होंने कहा की उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवाजगंज में यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय बहादुर वर्मा सहित कार्यरत समस्त अध्यापकों रामसागर वर्मा नीलम वर्मा बबिता सिंह पिंकी दानी चंदन कुमारी अनुदेशक सुभाष चन्द्र का उत्साह वर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना किया, और पूरी ऊर्जा के साथ शिक्षण कार्य में डटे रहने का संकल्प दिलाया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने से पूर्व मां वीणा पाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षक हेमन्त कुमार एआरपी सुभाष चंद्र रेनू सिंह अनीता गुप्ता आदित्य पटेल सहित भारी संख्या में अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

