मंझपुरवा में पर्यावरण प्रेमियों ने रोपित किये पौधे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स गयासुद्दीन किदवई सोशल एण्ड वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर पंचायत बंकी स्थित मंझपुरवा में शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमियों ने 13 पौध रोपित किए। फाउंडेशन की संस्थापक इरम किदवई ने बताया कि पर्यावरण की सीख उन्हें विरासत में मिली। पिता स्व. गयासुद्दीन किदवई राजनेता और अधिवक्ता होने के साथ ही प्रकृति प्रेमी भी थे। उन्हीं की विरासत को सहजते हुए उक्त फाउंडेशन जनपद में कई स्थानों पर वृक्षारोपण का काम कर रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने बताया कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ‘बब्बन‘, हाजी सलाउद्दीन किदवई, इरफान अशरफ किदवई, राकेश त्रिवेदी, शऊर कामिल किदवई, मो. उमेर किदवई, अनवर जमाल किदवई, हाजी सलमान अशरफ किदवई आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

