शौचालय में लटक रहे ताले, जिम्मेदार खामोश

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

हैदरगढ, बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स*.। खुली शौच मुक्त करने के उद्देश्य से विकास खण्ड हैदरगढ की ग्राम पंचायतो मे लाखो रुपए की लागत से बनाये गये शौचालय मे ताले लटक रहे है महज यह शो पीस बनकर रह गये है। शौचालय मे ताला लगे होने से ग्रामीण इसका फायदा नही उठा पा रहे है और बाहर खुली शौच करने के लिये विवश होना पड रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सब जानते हुए खामोश बने रहते है और कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण देखना हो तो विकास खण्ड हैदरगढ क्षेत्र के अन्तर्गत मोहम्मदपुर गांव कभी भी आकर देखा जा सकता है। ग्रामीणो की सुविधा हेतु लाखो रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिसमे कुछ कार्य अवशेष पडा है जिसे आज तक पूरा नही कराया जा सका वैसे कागजो पर भले ही शौचालय का संचालन चल रहा हो तथा देखरेख रखरखाव करने हेतु केयरटेकर की नियुक्ति कर फर्जी भुगतान किया जा रहा हो लेकिन ग्रामीणो की माने जबसे यहाँ पर सामुदायिक शौचालय बना है आज तक ताला नही खुला हमेशा भवन मे ताला लगा रहता है जिससे लोगो को इसका फायदा नही मिल पा रहा है कोई भी अधिकारी कभी भी जांच करने के लिये नही आता है देखरेख व रखरखाव के अभाव मे भवन कबाड होता जा रहा है भवन के चारो तरफ बनी फर्श भी टूटती जा रही है। कुल मिलाकर यह समझिये लाखो रुपए की लागत से बनाये गये सामुदायिक शौचालय जिम्मेदार अधिकारियो की लापरवाही की भेट चढ़ते हुए नजर आ रहे है। वही इस समबन्ध मे खण्ड विकास अधिकारी का कहना है की जांच करायी जायेगी।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!