जुमे की नमाज शांतिपूर्वक हुई सम्पन्न,अलर्ट रही पुलिस

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स*.। अफवाहों और बवाल की आशंकओं के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। पुलिस विभाग इस दौरान पूरी तरह अलर्ट रहा।  दोपहर दो बजे नमाज खत्म हुई तो नमाजियों की भीड़ को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने अपने घरों की ओर रवाना किया गया। पूरे इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई । चौकी प्रभारी कन्हैया पाण्डेय  ने शुक्रवार  की देर शाम को ही अपने अधीनस्थों के साथ कस्बा त्रिलोकपुर में फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत कर दिया था तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक कर शान्ति बनाये रखने की अपील की थी। शुक्रवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों में पुलिस के कड़े पहरे में जुम्मे की नमाज अदा की गई।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!