संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव( मसौली) में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एव शिक्षिकाओं को अभियान की महत्वपूर्ण जानकारियां एवं उनके दायित्वों को बताते हुए संचारी रोग नियंत्रण के लिए सतर्कता एवं जागरूकता पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि संचारी और दस्तक दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। इसमें आप लोगो को जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसका निष्पक्षता के साथ पालन कराया जाए। जिससे प्रशिक्षण का उद्देश्य सार्थक हो सके। रोग को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकों में संचारी रोग नियंत्रण पर अवश्य चर्चा करें तथा पोस्टर के माध्यम से दिमागी बुखार के प्रति जागरूक करे।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने कहा कि संचारी एव दिमागी बुखार को लेकर सभी अध्यापक स्वयं भी जागरूक रहें और बच्चों एवं अभिभावकों को भी जागरूक करें। विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर उन्हें हाथ धोने, बाहर शौच न जाने, स्वच्छ पेयजल का सेवन करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने आदि बिदुओं की जानकारी दें। जागरूकता रैली के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करें। यदि इन बिदुओं पर ध्यान दिया जाता है तो रोग फैलने से पहले ही इसे रोका सकता है।
प्रशिक्षक यूनिसेफ सपना रस्तोगी, रिचा सिंह ने वाट्सप ग्रुप के माध्यम से क्लोरीनेशन, डेमो, पेयजल को उबालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालय के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया इसके अलावा शिक्षकों के वाट्सप ग्रुप बनाकर कोविड 19, दिमागी बुखार एव अन्य संचारी रोगों से बचाव एव रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, कहकशा खान, अस्फी किदवाई, रचिता देवी, सुरेशचंद्र, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मो0 असलम सहित करीब 150 से अधिक शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

