अवैध वसूली, मारपीट व गाली-गलौज करने पर भाजयुमो उपाध्यक्ष सहित 4 लोगो के विरूद्ध दर्ज हुई एफ.आई.आर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई।
बदायूं। भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता उर्फ मनु समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन पर अवैध वसूली, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। मामले की तहरीर नगर पंचायत की पार्किंग के ठेकेदार मनोज कुमार गुप्ता ने दी थी। कस्बा वजीरगंज निवासी मनोज गुप्ता ने एसडीएम को दी गई शिकायत में बताया कि नगर पंचायत वजीरगंज से उन्हें पार्किंग का ठेका मिला है। जबकि वजीरगंज के ही नन्हें, अर्जुन सिंह, विशाल गुप्ता व हेमेंद्र वहां वाहन चालकों से गुंडई के बल पर वाहन चालकों से वसूली करते हैं। वजीरगंज में बघोल रोड पर आरोपी अवैध वसूली कर रहे थे। मनोज ने विरोध किया तो उन्हें पीट दिया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित एसडीएम बिसौली के पास पहुंचा और शिकायत की। एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखा जा चुका है। मामले की जांच चल रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

