अग्निपथ योजना के खिलाफ में भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देकर योजना को रद्द करने की मांग की
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी 24 जून। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मोदी सरकार द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना के खिलाफ में भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर 7 सूत्रीय राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन देकर योजना को रद्द करने की मांग की गई और कहा गया कि यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा लायी गयी अग्निपथ योजना ‘सेना भर्ती’ के विरोध को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनपद मुख्यालय स्थित गन्ना प्रांगण में इकठ्ठा होना शुरु हो गए।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात रही। दोपहर होते ही संख्या सैकड़ो में पहुंच गई और पंचायत शुरू हो गयी।पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि अब सेना में भर्ती सिर्फ 4 साल के कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी के जरिये होगी।अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा और न ही 4 साल के बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन।यह हैरानी की बात है कि इतने बड़े और दूरगामी बदलावों की घोषणा करने से पहले सरकार में किसी न्यूनतम प्रक्रिया का पालन भी नही किया।उन्होंने आगे कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया का कोई पायलेट प्रयोग नहीं किया गया।संसद के दोनों सदनों या संसद की रक्षा मामलों की स्थाई समिति के सामने इन प्रस्तावों पर कोई चर्चा तक नही हुई।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सेना में भर्ती के आकांक्षी युवाओं और देश के किसान परिवारों के लिए भी यह बहुत बड़ा धोखा है।ऐसी किसी भी योजना को बर्दाश्त नही किया जाएगा।अंत मे पंचायत स्थल पर पहुंचे तहसीलदार नवाबगंज को राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय मांगपत्र देकर इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,प्रदेश सचिव उत्तम सिंह,निसार मेहंदी,मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,कपिल वर्मा, गिरीश चन्द,सूरज वर्मा, डॉ हरिओम,सतीश वर्मा ‘रिन्कू’,सुधाकर वर्मा,सनत वर्मा, शांति भूषण सिंह,राम सेवक रावत,देवेन्द्र वर्मा,विजय चंडाल,रामानंद वर्मा, राधेलाल,राजाराम,राम प्रताप वर्मा,मो0 रईस,राजेंद्र प्रसाद, नौमिलाल,शारदा बक्श सिंह,डॉ राम सजीवन,बाबादीन,शिव नारायण सिंह,ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

