जुमे की नमाज़ को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ नगर में करते रहे भ्रमण।

सहवान।  जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क रहा और जुमे की नमाज बाद कोई भी प्रोटेक्स ना कर सके उसी को लेकर प्रशासन अलर्ट दिखा ओर लगातार भ्रमण करते रहे।

भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर की मस्जिदों पर निगरानी करते रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह जुमे की नमाज पूर्व अधिकांश मोहल्लों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बाजार में अतिक्रमण कर रहे ठेले खोमचे वालों को बताया आप लोग यहां रोड के किनारे ठेली ना खड़ी करें आप लोगों के लिए सराय की जगह निश्चित की गई है सभी लोग अपनी ठेले वहां लगाएं नगर पालिका कर्मचारी कदरुल जमीर उर्फ गुड्डू बराबर अनाउंस करते चल रहे थे कि शुक्रवार साप्ताहिक बंदी का दिन है सभी लोग इसका पालन करें कोई भी दुकान ना खोलें अन्यथा जुर्माना डालकर रसीद काटी जाएगी इस दौरान उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!