मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बिल्सी थानाध्यक्ष को दिये रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने हत्या से संबंधित मामले में थानाध्यक्ष बिल्सी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए।
बदायूँ।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने हत्या से संबंधित मामले में थानाध्यक्ष बिल्सी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिये हैं। इसके साथ अब तक की गयी कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने को कहा। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी उर्बेश पत्नी वीरपाल ने सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने को एक फरवरी 2022 को कोर्ट मे याचिका दायर की। जिसमें कहा, उसके पति वीरपाल ने अपने गांव के ही सत्यभान पुत्र ब्रगपाल का विवाह ग्राम सिचौली थाना बिसौली निवासी अपने ममेरे भाई की बेटी पूनम के साथ घटना से करीब दो वर्ष पूर्व किया था। सत्यवान पूनम के साथ मारपीट करता था। जिसको लेकर वादिनी का पति विरोध करते थे। इसी विरोध के चलते सत्यभान, पिंटू, ब्रगपाल रंजिश मानने लगे। 15 जनवरी 2022 को शाम चार बजे पिंटू वादी के पति को घर से बुलाकर ले गये। घर से ले जाते समय गांव के कई लोगों ने देखा था। जब वादी का पति शाम तक वापस नहीं आया सत्यभान के परिजनों से भी पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वादिनी ने अपने बेटे के साथ थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। 16 जनवरी 2022 को सूचना मिली कि उसके पति वीरपाल की लाश गांव के बाहर एक पेड़ से टिकी है। वीरपाल की गर्दन में सफेद कलर की रस्सी बंधी हुई है। इस मामले में वादिनी ने ब्रगपाल, पिंटू सत्यभान के खिलाफ उसके पति की हत्या को लेकर थाने में तहरीर दी परंतु पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने बिल्सी थानाध्यक्ष को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके साथ अब तक की गयी कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने का भी आदेश दिया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

