उद्यमिगण की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए: एकता सिंह
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
सीडीओ ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण पर जतायी नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेष
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभा में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक के दौरान यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में बंद/टूटी पड़ी नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन के निर्माण हेतु आवेदन प्रस्ताव, यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में रोड नंबर 23 एवं 28 पर आवागमन की सुविधा की दृष्टिगत मार्गाे की मरम्मत एवं चौड़ीकरण, तहसील फतेहपुर में आने वाली रोड पर बाजार लगने के कारण आवागमन में बाधा, उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के अंतर्गत स्टांप ड्यूटी शुल्क छूट प्राप्त औद्योगिक इकाइयों को बैंक गारंटी रिलीज, इज ऑफ डूइंग बिजनेस व निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों की समीक्षा, मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीकरण, एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत ऋण की समीक्षा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद के समस्त घरों पर श्हर घर तिरंगाश् फहराने की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जिन कार्यों को अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है उन कार्यों को समय अंतर्गत पूरे कर जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उद्यमिगण की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए जिससे जिन उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किया गया है, उन्ही किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्यमिगण की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के तौर पर कार्य को पूरा करे। सीडीओ ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग उमेश चंद्र, सहायक उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई दीपक यादव, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, जिला सूचना कार्यालय संरक्षक हितेंद्र कुमार, उद्यमीगण रंजीत कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार जैन, वेदांत जैन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

