खुशहाली व समृद्धि के लिए गांव की सरकार संस्थागत स्वरूप में हो स्थापित: डॉ प्राण तीसरी सरकार अभियान की क्षेत्रीय कार्यशाला हुई सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) तीसरी सरकार अभियान एवं इण्डिया पंचायत फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत सदस्यों की एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में पूर्व में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षणों से बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त बाराबंकी, गोण्डा, अम्बेडकरनगर, लखनऊ, अयोध्या, लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर 50 की संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग जिन्हें गांव की सरकार के काम-काज के तौर तरीके व पंचायतों के संस्थागत विकास के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता तीसरी सरकार अभियान के संस्थापक डा0 चन्द्रशेखर प्राण ने बताया कि ग्राम पंचायत, गांव की अपनी सरकार है, गांव की खुशहाली और समृद्धि के लिए ग्राम पंचायत का संस्थागत स्वरूप में स्थापित होना बहुत जरूरी है। डा प्राण ने आगे बताया कि गांव की अच्छी सरकार के लिए जरूरी है कि चुने हुए प्रतिनिधि अच्छे हों, प्रतिनिधि तभी अच्छे चुने जायेंगे जब गांव के मतदाता अच्छे होंगे। डा प्राण ने बताया कि तीसरी सरकार अभियान द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले आठ महीने से चल रहा है, जिसमें वार्ड सदस्य अपनी इच्छा व अभिरूचि के अनुसार भाग ले रहें हैं। अब तक 6000 हजार सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यशाला के समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि देश की जनता ही देश के भाग्य विधाता है, त्रिस्तरीय पंचायत में गांव की पंचायत सबसे महत्वपूर्ण संस्था है और पंचायत संस्था ही है जो जनता से सीधे जुड़ी है, यदि पंचायतें अपने उद्देश्य से भटकती हैं तो जनता का हित प्रभावित होता है। कार्यशाला में वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!