बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) घर के छत पर चढ़कर आगन की टीनसेड सही कर रहा एक ब्यक्ति छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम सालेहनगर निवासी जगदीश रावत (52) रात क़रीब 8 बजे छत पर चढ़कर आंगन की टीनसेड सही कर रहा था कि अचानक वह टीनसेड सहित छत से नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान राजेंद्र ने सूचना दी है शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

