हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा मय कारतूस बरामद
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शानिवार को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो. ईशा पुत्र स्व. इब्राहिम निवासी वाजिदपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को केन्हौरा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना दरियाबाद पर मु.अ.सं. 219/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त, थाना पटरंगा जनपद अयोध्या का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध अयोध्या में करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलें दर्ज हैं। इस मौके पर पुलिस टीम दुर्गा प्रसाद शुक्ला, सुब्बा चौहान, विपिन सिंह, मारकण्डेय यादव मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

