पोस्ता छिलका के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया अभियान में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना बदोसराय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण लवकुश वर्मा पुत्र सुशील कुमार वर्मा, राजकुमार उर्फ बऊआ पुत्र गयाप्रसाद निवासीगण गोकुलपुर थाना सतरिख बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 6.1 किलोग्राम पोस्ता का छिलका व एक अदद बलेनो कार यूपी 32 एलपी 1745 बरामद कर थाना बदोसराय पर मु.अ.सं. 180-181/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम अमित कुमार मिश्रा ,सरफराज अहमद, रंजन राय, अनूप सिंह ,विपिन पाण्डेय, अमित विश्वकर्मा मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!